ठाकुर राम सिंह के चहेतो को पुलिस कार्यवाही ने किया निराश ! दीपोत्सव से पहले जमानत मिलने की उम्मीदें धूमिल !
बिलासपुर : आज दिनांक 04 /11/26 को बिलासपुर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह को अम्बिकापुर जेल से बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेशी पर उपस्थित किया जिसकी भनक लगते ही कुछ गिने चुने राम सिंह ठाकुर के शुभचिंतक आनन फानन में जिला न्यायालय पहुंचे, पुलिस की यह कार्यवाही इतनी गुप्त थी कि,बिना मीडिया में चर्चा आए गुपचुप तरीके से राम सिंह ठाकुर को अम्बिकापुर जेल से लाकर न्यायालय में पेश करते हुए मीडिया की नजरों से बचाए रखा !
अचानक हुए घटनाक्रम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, सत्ता से सवाल यदि अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना पर न्यायालय नहीं पहुंचता तो शायद यह जानकारी किसी भी मीडिया को ज्ञात होती ही नहीं, पुलिस गोपनीयता का आलम यह है कि आज सुबह तक राम सिंह ठाकुर के भाई शेर सिंह को भी तब तक पता नहीं चला जब तक कि पुलिस द्वारा राम सिंह ठाकुर के बारे में सूचना संबंधी लिखित दस्तावेज पर राम सिंह ठाकुर के घर पुलिस पहुंचकर राम सिंह के पिता के हस्ताक्षर करवाई तब खुलासा हुआ कि राम सिंह ठाकुर को आज बिलासपुर न्यायालय में पेश किया जा रहा है !
पेशी के दौरान राम सिंह ठाकुर के हौंसले बुलंद,जिसने भी राम सिंह से बात करनी चाही तो बदले में राम सिंह द्वारा हर बार एक ही नाम,
“जय श्रीराम” बोलकर का उतर दिया इसके अलावा कुछ नहीं !
पुलिस ने खोली सभी मामलों की चार्ज सीट,
गौ रक्षा,लव जिहाद से हिन्दू बेटियों को बचाने के दौरान हुई घटनाओं में, तथा धर्मांतरण से हिन्दू समाज को बचाने, धर्मांतरण रुकवाने के दौरान समस्त हिन्दू समाज के हितार्थ कार्य के दौरान पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में राम सिंह ठाकुर के विरुद्ध हुई झूठी FIR मे भी पुलिस द्वारा आज 2 अन्य अदालतों में चार्ज सीट प्रस्तुत की है,आज कुल मिलाकर बिलासपुर की 3 अदालतों में पेशी हुईं जिसमें सभी में जमानत पश्चात सकुशल रिहाई का मार्ग प्रशस्त होगा !
पेशी के दौरान पुलिस की बड़ी संख्या में उपस्थिति ,चौकसी तथा इतनी गोपनीयता का प्रभाव है कि, राम सिंह ठाकुर समर्थकों को भनक तक नहीं लग पाई और बिना शोर शराबे भीड़ के सकुशल पेशी पर उपस्थिति सुनिश्चित हुई !
पुलिस का पिछला अनुभव रहा है कि बड़ी संख्या में राम सिंह ठाकुर समर्थक विभिन्न अवसरों पर एकत्रित होते रहे है, आज सिटी कोतवाली CSP यादव जी के सफल नेतृत्व में राम सिंह ठाकुर की पेशी के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गयी !
राम सिंह ठाकुर समर्थकों सहित राम सिंह ठाकुर के भाई शेरसिंह को हुई निराशा !
राम सिंह ठाकुर को चाहने वालों ने दिवाली न मनाने के संकल्प सहित दीपोत्सव पर राम सिंह ठाकुर सहित राम सिंह ठाकुर के समस्त परिजनों की मंगल कामना हेतु दीप प्रज्वलित करने का फैसला किया है ! तथा राम सिंह ठाकुर सहित भगवा ब्रिगेड बिलासपुर समूह के जो भी भाई जेल में है उनके परिजनों हेतु संगठन के अन्य भाइयों द्वारा यह प्रयास किया जाएगा कि दीपोत्सव के अवसर पर उनको अपने भाई /बेटे का जेल में होने का कोई अभाव महसूस नहीं हो ?
गिरफ्तार किए गए भाइयों के घरों में बच्चों का क्या कसूर ? लेकिन अपने परिजन का अभाव महसूस न हो, भगवा ब्रिगेड समूह एक परिवार की तरह महसूस हो इसलिए भाई दीपक सिंह द्वारा समूह के गिरफ्तार भाइयों के घरों के बच्चों को पटाके इत्यादि भी वितरित किए गए ! दीपोत्सव के दिन भी समूह के अन्य लोग गिरफ्तार भाइयों के परिजनों के संपर्क में रहेंगे !
निराशा में आशा की किरण !
राम सिंह ठाकुर का अपराध क्या है ?
सत्ता,शासन प्रशासन ओर सभी कथित हिंदूवादी सरकार सहित सभी हिन्दू संगठनों से जबाव की तलाश में है राम सिंह ठाकुर का भाई ओर समूह के लोग !

