अनुभवों से लबालब अमूल्य धरोहर को मत भुलाओ दोस्तो !
बिलासपुर : अज्ञेय नगर बिलासपुर निवासी श्री श्रीनारायण तिवारी जी वैसे तो किसी परिचय विशेष के मोहताज नहीं है ! अपने जीवन में सनातन सहित RSS विचारधारा को अपनाए हुए श्री तिवारी जी प्रदेश में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सम्मानित पद पर सुशोभित रहे है !
कम्युनिस्टों के संगठन में सेंध लगाकर भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ को गतिशील,प्रभावी भूमिका में सक्रिय योगदान रह है ! श्री श्रीनारायण तिवारी भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहकर भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से कम्युनिस्टों के मजदूर संघ को कड़ी टक्कर भारतीय मजदूर संघ का परचम लहराया था,इनके कुशल अनुभवी नेतृत्व वाले कार्यकाल में RSS के इसी आनुषंगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ की छत्तीसगढ़ में सक्रियता का परिणाम है कि भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ में अपनी विशेष पहचान रखता है !
सादगी की मूर्त श्री श्रीनारायण तिवारी के जन्मोत्सव दिनांक 28/10/2024 को तिवारी जी ने अपने जन्मोत्सव को सादगी पूर्ण सेलिब्रेट कर एक सामाजिक संदेश दिया कि आधुनिकता की दौड़ में हमें पाश्चात्य संस्कृति का अनुशरण करने से बचना चाहिए ! इसी तारतम्य में “सत्ता से सवाल” परिवार सहित इनके चाहने वाले सैकड़ों लोगों ने श्री श्रीनारायण तिवारी जी के समस्त भावी जीवन हेतु इनके सुख,समृद्धि,स्वस्थ सहित दीर्घायु की हार्दिक शुभ,मंगल कामना की है !
