नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को मुंह चिढ़ाते ये अतिक्रमणकारी !

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को मुंह चिढ़ाते ये अतिक्रमणकारी !

सड़क पर अवैध कब्जा हटाने बुलडोजर लेकर निकली टीम, कार्यवाही के बावजूद फिर से लग गए सड़क पर दुकान, निगम अधिकारी देख रहे तमाशा…..

बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले में यातायात व्यवस्था में बाधा बनी अवैध कब्जा तोड़ने के लिए नगर निगम और पुलिस की टीम के द्वारा लगातार अलग अलग जगहों पर कार्यवाही करती है! इसके बावजूद भी शहर के हर चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है! नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण हटाता है लेकिन बेजा कब्जा धारी है कि फिर से उसी जगह पर फलने फूलने लगते है,कारण,नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते का भ्रष्टाचार बताया जा रहा है कि घुस लेकर जप्त ठेले /सामान इत्यादि लौटा दिया जाता है ?

जिससे आवागमन में बाधा बनी रहती है! इस दौरान सड़क किनारे और नाली के ऊपर बनी दुकानों को तोड़ दिया गया! वही सड़को पर रखे ठेले, गुमटी व सामानों को भी निगम ने जप्त कर लिया गया! पर अतिक्रमण अधिकारियों ने पैसे लेकर उसी जप्त समान वापस दे दिया जाता है!

वही निगम आयुक्त अमित कुमार के दिशा निर्देश पर तोरवा चौक से मोपका जाने वाली सड़को पर अवैध कब्जाधारियों के ठेले, गुमटियों को हटाने के निर्देश दिए गए थे!

जिसकी कार्यवाही होने के बाद भी दुकान नही हटी जिसकी सूचना अतिक्रमण शाखा अधिकारी प्रमिल शर्मा से शिकायत होने के बावजूद कार्यवाही नही हुई! आखिर क्यों?

पहले भी नगर निगम के अपर आयुक्त से की थी शिकायत

तोरवा क्षेत्र के गुरुनानक चौक निवासी रमेश मौर्य ने नगर निगम के अपर आयुक्त को लिखित में आवेदन दिया गया था! कि गुरुनानक चौक से मोपका जाने वाली रोड पर अवैध कब्जाधारी अवैध तरीके से ठेले, गुमटियों को मुख्य मार्ग से हटाने की शिकायत दर्ज कराई थी!

उक्त प्रकरण पर कार्ययवाही करते हुए! गुरुनानक चौक से तोरवा पुल तक रोड के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया! लेकिन फिर कुछ दिनों बाद वही पर कब्जाधारियों ने अवैध कब्जा कर दुकान चालू कर दी! जिसकी सूचना निगम के अधिकारियों तक पहुचे के बाद भी अनदेखी करती नजर आई, जिसके चलते अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंदी पर है!

आखिर किसकी शह में चल रहा अवैध दुकान

जिले भर में लगाये गए अवैध ठेले, गुमटी लगाने वाले बेख़ौफ़ दुकान खोल कर व्यापार कर रहे है! जिसके चलते नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है! जिसकी शिकायत ठेले गुमटी लगाने वालों को आसपास के रहवासी भी विरोध करते है! पर ठेले ,गुमटी लगाने वाले किसी की भी नही सुनते,

भू माफिया कर रहे जमीन हड़पने की तैयारी

जिले में इन दिनों भू माफियाओ की नजर जगह जगह फैली हुई है! जो दुकान चलाने के बहाने कि किसी भी जमीन को कब्जा कर लिया जाता है! और ऐसी घटनाएं शहर में आये दिन देखने और सुनने को मिलता है! पर भू माफियाओ पर कार्यवाही नही होती! जिसके चलते जमीन मालिको को अपने ही जमीन को बचाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता है! उसके बाद भी भू माफियाओ पर कार्यवाही नही होती! आखिर क्यों?

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *