VHP ने किया कांग्रेसी विधायक की हिन्दू विरोधी मानसिकता का पुतला दहन !
बिलासपुर : दिनांक 11/11/24को नेहरू चौक में कांग्रेसी विधायक द्वारा रतनपुर के बंगलाभाटा में शासकीय भूमि पर विधायक मद राशि से चर्च का निर्माण करने पर उक्त क्षेत्र में धर्मांतरण जैसी गतिविधियों के चलते कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी घर वापसी अभियान के सिरमौर हिंदूवादी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में हिंदूवादियों, कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित विरोध किया गया था ! जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी विधायक शामिल होने वाले थे लेकिन विरोध प्रदर्शन के चलते कथित चर्च द्वारा उक्त कार्यक्रम रद्द करना पड़ा !
अगले दिन कांग्रेसी विधायक द्वारा मीडिया में हिंदुओ को भगवा आतंकवादी, भगवा धारियों को गुंडे बताने पर हिन्दू संगठनों सहित संत समुदाय आक्रोशित है !तथा कांग्रेसी विधायक के विरुद्ध FIR की मांग के साथ आज VHP सहित बजरंग दल के नेतृत्व मे कांग्रेसी विधायक अटल श्रीवास्तव का नेहरू चौक बिलासपुर में पुतला दहन किया गया !इसी के साथ व्यक्ताओं ने फर्जी हिन्दू अटल श्रीवास्तव मुर्दाबाद के नारों सहित कांग्रेस पार्टी को हिन्दू विरोधी बताते हुए कांग्रेस का कोई भी विधायक, सांसद हिन्दू हितेषी हो ही नहीं सकता, कांग्रेस गैर हिंदुओं की पार्टी है,अब तो देश के राजनीतिक हालात बताते है कि कांग्रेस को सेकुलर पार्टी भी नहीं कह सकते ! कांग्रेस का जन्म मुगलों के साथ, मुगलों के समर्थन से, मुगल सत्ता स्थापित करने, देश के बंटवारे के लिए हुआ था ओर कांग्रेस की,कांग्रेसियों की ये ही गतिविधियां आज भी जारी है ! कथित चाचा नेहरू से लेकर गांधी तक के काल से कांग्रेस का राजनीतिक आचरण हिंदुओ के विरुद्ध रहा है ! कांग्रेस का कोई भी हिन्दू सांसद विधायक कांग्रेस में शामिल होते ही अपने सनातनी संस्कार भूलकर इस्लामिक सता का समर्थक बन जाता है ! ये ही अंतर कांग्रेसी विधायक की करनी ओर कथनी में नजर आता है !कांग्रेसी विधायक ने अपने विधायक मद से चर्च निर्माण हेतु लगभग 4 लाख दिलाए क्या किसी मंदिर या सनातनी धर्म स्थल या हिंदुओ के लिए किसी सामुदायिक भवन हेतु विधायक मद की राशि का उपयोग किया होता तो हिन्दू कांग्रेसी विधायक को सेल्यूलर मान लेते ? कांग्रेसी विधायक का यह बयान कि सर्व धर्मों का सम्मान करते है केवल मुंह जबानी जमा खर्च है !
