बजरंग बली जन्मोत्सव,भक्तों के लिए भंडारों के साथ !

बजरंग बली जन्मोत्सव,भक्तों के लिए भंडारों के साथ !

बिलासपुर : हिंदुओं के परम आराध्य देव ओर कलियुग में भी आस्थावान भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनने वाले जय जय बजरंग बली जन्मोत्सव भक्तों के लिए भंडारों के साथ कड़ी में पुराना हाईकोर्ट के पास स्थित  सीता राम सेवा समिति द्वारा सुंदर कांड, हनुमान चालीसा महापाठ, महाआरती एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है🚩
आप सभी बजरंग बली भक्त आमंत्रित है🙏🏻

स्थान- स्वामी आत्मानंद कॉलेज पुराना हाई कोर्ट गांधी चौक बिलासपुर
समय-  सुबह 12:00 बजे से

विनीत- सीता राम सेवा समिति

भंडारा, सनातन में प्रसाद के रूप में आयोजित होता है, जैसे कलियुग में आधुनिक कलियुगी लोग अपने किसी परिजन का उत्सव कलियुगी केक काटकर मनाते है उसी तर्ज पर सतयुग से यह धार्मिक परम्परा चली आ रही है कि सनातन में किसी भी अपने आराध्य देव को भगवान को प्रिय भोग खिलाने पश्चात भगवान का झूठा प्रसाद स्वरूप सनातनियों में वितरित किया जाता है !

लेकिन, आधुनिक कलियुग में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी इन प्रसाद रूपी भंडारों को खाते है जो विधर्मी है, सनातन विरोधी है या ऐसे हिन्दू है जो भंडारे खाते समय हिन्दू बन जाते है अन्यथा अन्य दैनिक दिनचर्या में सेल्यूलर या अन्य धर्म के या कलियुगी बाबाओं के अनुयाई है ?

सनातनियों का भंडारा पेट भरने के लिए नहीं है ये तो वो पवित्र भोग है जिसे भगवान ग्रहण करने के पश्चात जो बचता है वो प्रसाद रूप में वितरित होता है !

वर्तमान समय में हिंदुओं के भंडारे खाने में उन कलियुगी लोगों की संख्या अधिक है जो हिंदुओं के किसी कार्यक्रम में कोई भूमिका अदा नहीं करते जो धर्म रक्षा के लिए कोई योगदान नहीं देते ! जिनका एकमात्र कलियुगी उद्देश्य है कि फ्री का मिले तो खा लो ! ऐसे लोग यदि सनातनी होते या स्वाभिमानी होते तो निश्चित रूप से सनातन धर्म रक्षा में सक्रिय हिंदुओं /हिन्दू संगठनों के साथ भी इतनी ही संख्या में खड़े होते जितनी संख्या इनकी हिंदुओं के भंडारे खाने में होती है !

अधिकांश कलियुगी सेक्यूलर लोग तो हिंदुओं के भंडारे भी खाते है ओर मौका मिलते ही गैर हिंदुओं के बेज /नॉन वेज लंगर भी खाते है ऐसे लोगों को धर्म कर्म आस्था से कोई मतलब नहीं बस फ्री मिले तो खाना ही ऐसे लोगों का एकमात्र उद्देश्य होता है तभी तो इन सभी के भाग्य विधाता भी इनकी नीयत देखकर इनका भाग्य लिखते है कि ये हमेशा खाने वाले ही बने रहेंगे बांटने वाले योग्यता धारी कभी नहीं !

भंडारों पर पहला ओर अंतिम हक केवल वास्तविक सनातनियों का वास्तविक रामभक्तो का वास्तविक बजरंग बली भक्तों का वास्तविक धर्म रक्षकों है !

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *