भूपेश जी ये क्या कर गये? गोठानो को गौ तस्करों के हवाले कर गये ?

भूपेश जी ये क्या कर गये? गोठानो को गौ तस्करों के हवाले कर गये ?

भूपेश जी ये क्या कर गए ? पहले गोबर घोटाला कर गौठानो को गौ तस्करों के हवाले कर गए ? गौठन के लिए फ्री में सरकारी जमीन, फ्री में चारा, ऊपर से गाय की हैसियत से कई गुना अधिक गोबर खरीदी घोटाला, ओर अब मुर्गी का अंडा खाने की बजाय मुर्गी को हलाल करने की बहुत शानदार योजना देकर गए कि गौ तस्करों की बल्ले बल्ले कर गए ? कौन थे आपके सलाहकार?क्यों बनाते हो ऐसी योजनाएं जिनके परिणाम घोटालों में सामने आए ? माल खाए आपके कांग्रेसी पंच ,सरपंच, कार्यकर्ता और सत्ता विहीन आपको कर गए ?

बिलासपुर- बिलासपुर गौ तस्करी में कल रात एक और मामला सामने आया जिसमे तेलगांना के गौ तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार जिसमें बड़ी मात्रा में गौ माता और बछड़े मौके से बरामद किये गए जिनको गिरोह के सदस्य एक बड़ी गाड़ी में बूचड़खाने ले जाने की फिराक में थे। बिलासपुर निवासी गौ रक्षक रामसिंह ठाकुर की सूचना पर बिल्हा पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुँच कर की कार्यवाही।

राम सिंह ठाकुर का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जितने बड़े नेता हैं गौ रक्षा की बात करते हैं लेकिन घर के बाहर निकल कर बगल में नहीं झांकते अगर वह इस मुद्दे पर थोड़ा ध्यान दें और अपनी सक्रियता निभाते हुए गौर तस्करों के खिलाफ एक अभियान चलाएं तो छत्तीसगढ़ से गौ तस्करी का यह घिर्णात्मक अपराध जड़ मूल से समाप्त हो जाएगा। तेलंगाना के अन्तर्राजीय गौ तस्कर एक आईचर मिनी ट्रक वाहन सहित 13 नग मवेशी के जप्त भटगांव से मवेशियों को तेलंगाना के बुचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहें थे।

मामले का विवरण इस प्रकार है थाना बिल्हा क्षेत्र के भटगांव गौठान के पास एक आईचर वाहन क्रमांक T S 07 UN 4166 में मवेशियों को आरोपियों द्धारा ले जाया जा है सूचना पर बिल्हा पुलिस घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारी पुलिस अधीक्षक को सूचना देने पर उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा भटगांव। गौठान के पास एक EICHER MINI ट्रक क्रमांक T S 07 UN 4166 में 13 नग मवेशियों (गाय, बछडा, बछिया) को जप्त कर उपरोक्त आरोपी गण के विरुद्ध थाना बिल्हा में अप क्रमांक 46/2024 , छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गौ रक्षा के नाम पर बिलासपुर से अयोध्या,मथुरा होते हुए दिल्ली तक पैदल यात्रा कर मिडिया में सुर्खियां बटोरने वाले गौ रक्षक भी बिलासपुर क्षेत्र में गौ तस्करी रोकने हेतु पुलिस से समन्वय बनाकर काम क्यों नही करते ? क्या पैदल यात्रा से मिडिया की सुर्खियां मात्र बटोरने से गौ रक्षा हो सकेगी?क्या गायों के हत्यारे गांधीगिरी रूपी आपकी पैदल यात्रा से प्रेरित होकर गौ तस्करी छोड़ देंगे ?

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *