नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर Dr.मनीष राय द्वारा भव्य “सामाजिक सम्मान समारोह” का सफल आयोजन !
Dr. मनीष राय द्वारा नानाजी देशमुख जी की पुण्यतिथि पर भव्य “सामाजिक सम्मान समारोह” का सफल आयोजन किया गया !
:
27 फरवरी को भारत रत्न और राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर सामाजिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघ चालक श्री रामधन रजक , आरएसएस, अध्यक्षता श्रीमती अर्चना झा, अति. पुलिस अधीक्षक , विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप शर्मा, नगरसंघचालक, श्री प्रदीप देशपांडे, सेवा भारती प्रमुख, श्री महावीर सिंह, प्रांत अभिलेखागार प्रमुख, डॉ. विनोद तिवारी, टोली प्रमुख, श्री विश्वास जलतारे, प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख और कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष राय, निदेशक माधव नेत्रालय नागपुर सक्षम, माई होम बिलासपुर एवं दुर्घटनामुक्त भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया ।
सम्मानित लोगो में दुजराम, एवम भारत भूषण को बिना किसी सरकारी सहायता के जगह जगह वृक्षारोपण करने हेतु दिव्यांग हरिहर सिंह राजपूत को पैराओल्मपिक में राष्ट्रीय खिलाड़ी हेतु , डी विनीता राव को भोजन सेवा के क्षेत्र में,डी निहारिका राव को गौ सेवा के क्षेत्र में, गोपाल कश्यप को रक्त दान, गौ सेवा,हेतु, रूपेश शुक्ला को रक्त दान हेतु, स्वाति गुप्ता, को झुग्गी झोपड़ी में बच्चो को निशुल्क शिक्षा गुड touch bad touch का प्रशिक्षण देने में, शैलेंद्र पाठक एवम गौतम बोंद्रे को पत्रकारिता के क्षेत्र में, पवन रज्जक को सामाजिक सामूहिक विवाह आयोजन में, महेंद्र जैन को वन्दे मातरम् मित्र मंडल संयोजक के रूप में हिंदुओ को संगठित करने के अभियान हेतु, अंजली चावड़ा को डायनस इन ड्रोम एवम ओटी क्जाम में बच्चो को शिक्षित करके हेतु, अंजना वर्मा को राज्य स्तरीय फुटबॉल नेशनल क्रिकेट प्लेयर के क्षेत्र में,राम सिंह ठाकुर, को गौ रक्षक हेतु उल्लेखनीय कार्य हेतु श्याम मोहन डूबे को आखा अर्पण समिति वृक्षा रोपण हेतु, डॉ. नीरज शेंडे प्रोफेसर सर्जरी के महत्वपूर्ण योगदान हेतु, डॉ. आर. के. दास प्रोफेसर आर्थो पेडिक क्षेत्र में सेवा हेतु, डॉक्टर पंकज टेंबूनिकर को मेडिसन के क्षेत्र में, डॉ अमित ठाकुर प्रोफेसर मेडिसन, डॉ. दीपिका सिंह गायक्लोनिष्ट के क्षेत्र में, चुन्नी मौर्य को समाज सेवा हेतु एवम सत्ता से सवाल संचालक पवन गोयल को निडरता के साथ, निष्पक्षता के साथ हिंदूवादी पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया । सभी को पुरुस्कार के रूप में प्रतीक चिन्ह सहित शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया! श्री प्रदीप देशपांडे ने नानाजी के कार्य और विचार पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो पर चलने की आवाहन किया । अर्चना झा ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामोदय पर नानाजी देशमुख के जीवन पर बोलते हुए राष्ट्र को समर्पित होने की बात कही । महावीर सिंह ने कहा कि ग्राम और स्वास्थ्य को जानना हो तो नानाजी देशमुख के जीवन और कार्यों को जानो और समाज को देना सीखो । अपने प्रस्तावना में डॉ. मनीष राय ने नानाजी देशमुख की स्मृति में हर वर्ष 5 लोगो को सम्मानित कर आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की । यह सम्मान पद्विभूषण जैसा सम्मानित होगा और आर्थिक रूप से भी पुरस्कृत किया जाएगा । जिसका चयन समिति द्वारा किया जायेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात राय, संदीप गोरे, आदित्य दास ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य जन उपस्थित रहे और सभी ने इस भव्य एवम विशाल सामाजिक सम्मान समारोह की मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त की तथा आयोजक डॉक्टर मनीष राय को साधुवाद की संज्ञा दी है !


सत्ता से सवाल का संपादकीय :
सोशल मीडिया के जमाने में आप किसी भी क्षेत्र विशेष में किसी भी प्रकार की सामाजिक सेवा करते है तो भले ही कुछ समाजसेवी /सेवाभावी लोग अपना खुद का प्रचार करना पसंद न करते हो ?लेकिन डॉक्टर मनीष राय जैसे दुर्लभ लोगो की नजर आप पर है, लोग आपको देख रहे है ! जो दिल से सेवाभावी होते है, जो सामाजिक व्यव्स्था में समाज हित में कुछ योगदान देते है वो निश्चित रूप से विशेष सम्मान के हकदार भी है ! उनके सम्मान में डॉक्टर मनीष राय द्वारा यह “सामाजिक सम्मान समारोह” विशेष मायने रखता है और उपरोक्त सभी समाज सेवको/समाज सेविकाओं को प्रेरित करने में यह आयोजन सहायक होगा कि उनके सामाजिक योगदान के महत्व को समझने वाले, उनके सामाजिक योगदान के बदले सामाजिक सम्मान दिलाने वाले डॉक्टर मनीष राय की संस्था जैसे संस्थान भी सक्रिय है जिनकी पारखी नजरो से शायद ही कोई समाज सेवक/समाज सेविका बच पाए ? धन्यवाद मनीष जी इस भव्य और सफल सामाजिक सम्मान समारोह को आयोजित करने हेतु आपके इस आयोजन से प्रत्येक समाज सेवक/समाज सेविका अपने में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेगे !



