कांग्रेस से दस सवाल अमित शाह के, तो कुछ सवाल सत्ता से सवाल के भी !
कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में एनसी पार्टी के साथ गठबंधन कर साबित किया कि कश्मीर में पत्थर बाजो का,आतंक वादियों का समर्थन करती है कांग्रेस पार्टी !
भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों हेतु दस सवाल पूछे है कि,
कांग्रेस बताए !
सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर चुनाव में अब्दुल्ला परिवार की ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के साथ गठबंधन करके फिर से अपने मंसूबों को देश के सामने रखा है।
नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र के वादों पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी से मेरे 10 सवाल:
1) क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?
2) क्या राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?
3) क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
4) क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
5) क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?
6) इस गठबंधन से कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरासामने आया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर फिर से उनके साथ अन्याय करने के JKNC के वादे के साथ है?
7) क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ ‘तख़्त-ए-सुलिमान’ और ‘हरि पर्वत’ ‘कोह-ए-मारन’ के नाम से जाने जाएँ?
8) क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से भ्रष्टाचार की आग में झोंक कर पाकिस्तान समर्थित गिने चुने परिवारों के हाथों में सौपने का समर्थन करती है?
9) क्या कांग्रेस पार्टी JKNC के जम्मू और घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है?
10) क्या कांग्रेस और राहुल गाँधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की JKNC की विभाजनकारी सोच और नीतियों का समर्थन करते हैं?
2 सवाल सता से सवाल की ओर से :
क्या कांग्रेस पार्टी अपने पुराने राजनीतिक व्यकत्व्य के आधार पर जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार सभी आतंक वादियों को रिहा कर उनको मुवावजे के रूप में करोड़ो रू देगी ?
क्या नेशनल कांफ्रेंस के नेताओ को हजारों एकड़ सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा कर भूमाफिया का राज स्थापित करेगी !
जम्मू कश्मीर में पहली बार भाजपा ने सात लाख दलितों को स्थानीय नागरिकता और आरक्षण दिया है उसे वापिस लेकर फिर से गुलामी का जीवन व्यतीत करने को मजबूर करेगी कांग्रेस पार्टी ?
क्या फिर से केंद्र के फंड से आंतकियो को पालेगी कांग्रेस पार्टी ?
जम्मू कश्मीर में पहली बार लोकतंत्र स्थापित हुआ है, क्या कांग्रेस पार्टी चाहती है कि वहा पाकिस्तान समर्थित सरकार बने ?
क्या कांग्रेस, कश्मीर को उसी दौर का कश्मीर बनाना चाहती है जो हत्यारे यासीन मलिक जैसे लोगो को सम्मानित करे ?

