नागरिकों की शिकायत पर संज्ञान लेवे ट्रेफिक विभाग !
प्रेस विज्ञप्ति :
बिलासपुर. शहर के नेहरू नगर स्मार्ट सिटी रोड पर चारों तरफ से ट्रैफिक का दबाव रहता है यहाँ पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई है लेकिन वह बंद है, जिसे जल्द शुरू कराया जाना चाहिए व इसी रोड़ पर कुछ दूर पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए खम्बा लगाकर छोड़ दिया गया है इस पर ट्रैफिक पुलिस को संज्ञान लेकर यहाँ ट्रैफिक सिग्नल लगाना चाहिए और इन दोनों ही जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किया जाना चाहिए जिससे ट्रैफिक सुचारू रूप से चले l स्थानीय प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करना चाहिए l
साथ ही नेहरू नगर में लगने वाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करने की जरूरत है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक असुविधा ना हो ?
:
नागरिक ऐसे जागरूक होने चाहिए जो अपने शहर की समस्या से आसपास की समस्या से मिडिया को अवगत कराए और जिम्मेदार मिडिया का दायित्व है कि जनता की आवाज को आवश्यकता अनुसार राजनीतिक नेतृत्व, स्थानीय प्रशासन तक पहुंचाए, लेकिन, खुद को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और न जाने क्या क्या ?जनता की आवाज, जन प्रहरी जैसे सलोगन तो गढ़ लिए,लेकिन,अधिकांश या तो नेताओ की प्रेस विज्ञप्तियां लिखते है या आए दिन घटित होने वाली अंतहीन सिलसिला वाली कथित सूचना कि सट्टा, गांजा,जुआ, दारू पकड़ा गया?
अधिकांश मिडिया के पास जनता की आवाज बनने की फुर्सत और सोच है ही नही ! जनसामान्य खर्चा पानी थोड़े ही देगा ?
