भगवा ब्रिगेड के आपातकालीन भंडारे ने प्राकृतिक आपदा से ग्रसित सैकड़ों हिंदुओं की नहीं रहने दिया भूखा !
बिलासपुर : सभी जानते है कि बिलासपुर में लगातार भारी बारिश के चलते बिलासपुर के गरीब लोगों की बस्तियों में कुदरत का कहर इस कदर बरसा कि, सरकारी स्तर के राहत के सभी औपचारिकता वाले प्रयास विफल हो गए, कच्चे मकानों में या घनी बस्तियों में आई इस विपदा में बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड समूह के सैंकड़ों लोगों के मकानों में बरसात के पानी से तबाह हुए घर बार सहित खाने पीने सोने के लाले पड़ गए सैकड़ों परिवारों के सामने, फिर भी भगवा ब्रिगेड के सनातनियों ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को संभालने के साथ साथ हजारों हिंदुओं तक खाने के पैकेट बनाकर प्रभावित हिंदुओं तक पहुंचाया ! संगठन के जन्मदाता खुद राम सिंह ठाकुर का छोटा सा झोपड़ी नुमा घर में घुसा बरसात के पानी ने जो तांडव मचाया तो राम सिंह ठाकुर खुद किसी तरह अपने घर को आज दिन भर से रात एक बजे तक व्यवस्थित करते रहे, इसके बावजूद भी मिली सूचनाओं के आधार पर निकल पड़े बाढ़ से ग्रसित हिंदुओं की खोज खबर लेने पहुंच गए मुरूम खदान बस्ती क्षेत्र के हिंदुओं के घरों की हालत देखकर व्यथित होना तो स्वाभाविक था , लेकिन, अपने घर की परवाह न करते हुए राम सिंह ठाकुर ने भगवा ब्रिगेड के तन,मन धन, से समर्पित स्वयं सेवकों से कहा कि, आज की तरह आगे भी लगातार स्थिति सुधरने तक जरूरतमंद हिंदुओं तक इसी तरह भोजन के पैकेट एवं अन्य सुविधाओं की मदद जारी रखेंगे !
प्रत्येक स्थिति में से सर्व है हिन्दू समाज को समर्पित भगवा ब्रिगेड के इस पुनीत कार्य को जो भी सुना,देखा, भूरी भूरी प्रशंसा किए बिना न रह सका ?




इस बाढ़ रूपी गंभीर प्राकृतिक आपदा में भगवा ब्रिगेड बिलासपुर अपने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने तन मन धन से समर्पित स्वयं सेवकों के सहयोग से प्रभावित लोगों को भोजन, दवा, इत्यादि सुविधाओं को प्रभावित हिंदुओं के घरों तक पहुंचाकर अति दुर्लभ कार्य को साकार किया है ! इसके अलावा भगवा ब्रिगेड बिलासपुर समूह के सैंकड़ों लोगों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर भी स्थिति सामान्य होने तक एक एक दो दो हिन्दू परिवारों को अपना हिन्दू परिवार अर्थात हिन्दू हिन्दू भाई भाई को सार्थक करते हुए, समय पर दोनों टाइम का भोजन, नाश्ता,चाय इत्यादि पहुंचाने में लगे हुए है !
सर्व हिन्दू समाज को समर्पित !
भगवा ब्रिगेड बिलासपुर की है पहचान !

