छः ग में धर्मांतरण स्वीकार्य नहीं:प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
छ: ग़ में एकमात्र सनातन रक्षक,हिंदूवादी नेता प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में धर्मांतरण के प्रयासों पर हल्ला बोल !
:
धर्म नगरी रतनपुर क्षेत्र में चर्च के उद्घाटन पर हंगामा: हिंदूवादी संगठनों का विरोध, हनुमान चालीसा पाठ पर अड़े कार्यकर्ता, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
:
रतनपुर ।रतनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के भोले भाले लोगों को धर्मांतरण कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाके में लगातार तेजी से हो रहे धर्मांतरण का विरोध अब हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के सनातनी आस्था का प्रमुख केंद्र रतनपुर है,जिसे स्थानीय स्तर पर धर्म नगरी भी कहा जाता है ! अब यहां तेजी से मिशनरी संस्थाओं द्वारा धर्मांतरण शुरू है ! जिसका हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध भी शुरू हो गया हैं
:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के धर्म नगरी रतनपुर में चर्च के उद्घाटन को लेकर सोमवार को जमकर बवाल मच गया। हिंदूवादी संगठनों ने धार्मिक नगरी में शासकीय भूमि पर चर्च शुरू करने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा मचाया। हालांकि, बवाल को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चर्च स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए अड़ गए हैं। इधर, हंगामा व विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रतनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था !
:
दरअसल, रतनपुर के बंगलाभाठा गांव में क्रिश्चयन समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय प्रार्थना घर के नाम से चर्च का निर्माण कराया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह 11.30 बजे से प्रार्थना सभा घर के समर्पण यानी उद्घाटन कार्यक्रम होना था। इसमें बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ के सुषमा कुमार के साथ ही कांग्रेस पार्टी से कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल होने वाले थे।
:
छ: ग में एकमात्र सनातन रक्षक हिंदूवादी नेता श्री प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कार्यक्रम हुआ रद्द !
:
वही, हिंदूवादी संगठनों को धार्मिक व ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में चर्च शुरू करने की भनक लगी। तब उन्होंने भाजपा के हिंदूवादी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया। धीरे-धीरे कर हिंदूवादी संगठन के नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। जिस पर आयोजकों ने चर्च का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
:
पुलिस अफसर और जवानों की लगी ड्यूटी !
रतनपुर में इस बवाल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अफसरों ने आयोजकों के साथ ही सनातन रक्षक धर्मांतरण विरोधी हिंदूवादी नेता प्रबल प्रताप सिंह से चर्चा की। लेकिन, कार्यकर्ता चर्च उद्घाटन स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए अड़े हुए थे, इसके चलते पुलिस अफसरों द्वारा समझाइश हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ !
:
घुसपैठियों का भी जमा पैठ
रतनपुर क्षेत्र में दूसरे राज्य से आकर रतनपुर मे अपना राशन कार्ड आधार कार्ड बनाकर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं इसे भी लेकर हिंदूवादी संगठन आगे विरोध करेगी।
:
हिंदूवादी, धर्मांतरण विरोधी सनातन रक्षक नेता प्रबल प्रताप सिंह ने घोषणा की है कि कोटा विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में, आदिवासी,दलित बाहुल्य क्षेत्रों में धर्मांतरण के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाएंगे !
भोले भले ग्रामीणों को मिशनरी की लालच देकर धर्मांतरण संबंधी साजिश का खुलासा करेंगे !
अत्यधिक विचारणीय यक्ष प्रश्न यह भी है कि,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल सरकार में सर्वाधिक रोहिंग्याओ की घुसपेठ सहित पाकिस्तानी संस्था तक को सैंकड़ों एकड़ सरकारी भूमि आवंटन के मामले चर्चा में आए थे, ओर अब रतनपुर क्षेत्र में ग्राम पुडु में भी मिशनरी को सरकारी भूमि किस बिना पर आवंटित की गई है ? वही दूसरी तरह छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सक्रिय हजारों हिंदूवादी संगठनों के पास मीटिंग,कार्यालय हेतु एक कमरा हेतु सरकारी जमीन भी किसी सरकार ने नहीं दिया ?



