15साल पार्टी ओर जनता की सेवा के बदले,पार्षद टिकट की मांग जायज है !
बिलासपुर नगर निगम खूब चंद बघेल नगर तिफरा वार्ड क्र.-5 से
बिल्हा विधायक मान श्री धरम लाल कौशिक एवं श्री भूपेंद्र सवन्त्री समक्ष कृष्ण कुमार कश्यप पिता दुर्गा प्रसाद कश्यप पेश की अपनी दावेदारी !
प्रदेश में राजनीतिक माहौल भाजपा के अनुकूल परिस्थितियों में हर किसी को लगना स्वाभाविक है कि,यदि छत्तागढ़ में होने वाले नगरीय निकायों के चुनावों में यदि सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से किसी को भी महापौर और पार्षद का टिकट मिलता है ?तो जीत सुनिश्चित है ! कृष्ण कुमार कश्यप जैसे दावेदार अपनी जीत सुनिश्चित इसलिए भी मान रहे है क्योंकि इन्होंने पार्टी में विगत 15 वर्षों से सक्रिय रहकर पार्टी अनुशासन सहित स्थानीय लोगों के बीच उनके सुख दुःख के साथी के रूप में अपनी अच्छी छवि भी बनाई है ! जो कि स्थानीय स्तर पर पार्षद चुनाव में अहम कारक होता है वार्ड के लोगो से जान पहचान,आत्मीयता का व्यवहार ही जीत सुनिश्चित करता है ! इन तमाम खूबियों के साथ,कृष्ण कुमार कश्यप मिलनसार, अच्छे व्यवहार सभी को साथ लेकर चलने वाले भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है !
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर न्यायधानी बिलासपुर में लगातार चर्चाओं का दौर जारी हैं, जहाँ एक ओर वार्ड से कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों द्वारा लगातार बैठकों का दौर जारी हैं।
इसी कड़ी में तिफरा खूब चंद बघेल वार्ड क्र.-5 से कृष्ण कुमार कश्यप जी ने भी अपनी दावेदारी प्रबलता के साथ पेश किया हैं।
कृष्ण कुमार कश्यप तिफरा क्षत्रिय कुर्मी समाज के कोषाध्यक्ष है । साथ ही वार्ड से भाजपा के चर्चित चेहरे हैं। कृष्ण कुमार कश्यप के दावेदारी करने से वार्डवासियों के मध्य उत्साह का माहौल हैं।
कुमार कश्यप ने विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष को दावेदारी पेश करते हुए बताया कि लगातार 15 वर्षों से वे भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित बैठक,
कृष्ण आंदोलन, धरना प्रदर्शन, पार्टी मे युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी, सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी व अन्य गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज कराते आ रहे हैं।
व पार्टी द्वारा जब भी उन्हें जवाबदारी दी गई है उन्होंने कार्य को बड़े सरलता एव ज़िम्मेदारी से पूर्ण किया है

।
