वार्ड 66 से माधव शर्मा द्वारा पार्षद टिकट हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष दावेदारी पेश !

वार्ड 66 से माधव शर्मा द्वारा पार्षद टिकट हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष दावेदारी पेश !

युवा भाजपा जिलाध्यक्ष से पार्षद की टिकट चाहने वाले युवाओं की अपेक्षा बढ़ी !
:
वार्ड नंबर 66 से युवा माधव शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के समक्ष वार्ड में लोगो के साथ मधुर संबंधों का हवाला देकर, अपनी सक्रियता का उल्लेख करते हुए नगरीय निकायों के चुनाव में बिलासपुर से वार्ड नंबर 66 से अपनी दावेदारी पेश की है !
विगत कई वर्षों से वार्ड नंबर 66 में लोगो के बीच रहकर मिलनसार व्यवहार के चलते पार्षद के रूप में अपनी चुनावी जीत की गारंटी के मद्देनजर दावा पेश कर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिलने का दावा भी किया गया !
:
नगरीय निकायों के चुनावों में युवाओं को अपने नवनियुक्त युवा भाजपा जिलाध्यक्ष से काफी उम्मीदें है कि अबकी बार नए चेहरों के साथ अधिकाधिक युवाओं को मौका मिलेगा ! इसी क्रम में भाजपा कार्यालय में लगभग 100 से अधिक युवाओं ने पार्षद टिकट हेतु अपनी अपनी दावेदारी के समर्थन में सामाजिक कार्यों में संलिप्तता का विवरण देते हुए पार्षद टिकट हेतु मांग ज्ञापन प्रस्तुत किए !
वार्ड नंबर 66 के लोगो के बीच चित परिचित सौम्य सरल स्वभाव वाले माधव शर्मा की दावेदारी पर वार्ड वासियों ने भी समर्थन किया है !

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *