मणिपुर में आतंकियों का काल बना देश का गृह मंत्रालय !
केंद्र सरकार ने देर आए लेकिन दुरुस्त आए नीति को लागू करते हुए जैसे ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया है, सप्ताहांत में परिणाम आने शुरू हो गए ! सेना ने तमाम विद्रोहियों,ड्रग्स के सौदागर जिहादियों को सभी अस्त्र शस्त्र एक सप्ताह के भीतर सेना के हवाले करने की घोषणा क्या कर दी ? हथियारों के ढेर लगना शुरू हो गए, उनको मालूम है कि अब कमान देश के गृहमंत्री अमित शाह के हाथ में है जो मणिपुर की जनता ओर देश की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेंगे ! मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने का श्रेय भी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जाता है, अन्यथा मणिपुर के स्थानीय राजनीतिक नेतृत्व के भरोसे कभी शांति स्थापित नहीं होती !
