प्रख्यात राष्ट्रवादी,आदिवासीयो को अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वर्गीय जूदेव को याद किया हिन्दू जागरण मंच ने !
बिलासपुर : “हिन्दू जागरण मंच”
के प्रांतीय पदाधिकारी श्री सौरभ दुबे जी, जिला संयोजक श्री शैलेश बिसेन जी ने एक संयुक्त बयान में प्रख्यात राष्ट्रवादी स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि,स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ
‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः जोड़ने का कार्य किया।
:
हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक श्री शैलेश बिसेन ने आगे कहा कि,
जूदेव जी जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए उन्होंने अनवरत संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ने का अवसर मिला।
:
स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के, आदिवासियों के हित में एक अनवरत चलने वाले आंदोलन की मजबूत नींव के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अपने स्वर्गीय पिताश्री के जनहितकारी,हिंदूवादी, आदिवासी हितेषी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए तथा उनकी प्रेरणा,संस्कारों के मिशन को आत्मसात करते हुए उनके सुयशस्वी सुपुत्र श्री प्रबल प्रताप सिंह घर वापसी अभियान को जारी रखे हुए है !
