30मार्च बिलासपुर होगा “राममय”प्रभु श्रीराम ने बुलाया है,सभी सनातनियों को आना है !

30मार्च बिलासपुर होगा “राममय”प्रभु श्रीराम ने बुलाया है,सभी सनातनियों को आना है !

*हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हम सभी सनातनियों को अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान,सनातन आवाहन को जागृत करने के पर्व “हिन्दू नववर्ष” (विक्रम संवत २०८२) पर भव्य शोभायात्रा निकालने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं..।*

*इस भव्य शोभायात्रा के संदर्भ में आज दिनांक 10/3/25 को यश पैलेस सरजू बगीचा बिलासपुर में महाबैठक आयोजित किया गया जिसमें सभी संगठनों के छत्रपों सहित बिलासपुर के गणमान्य,धर्मावलंबी प्रबुद्धजनों ने शोभायात्रा के तैयारी को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा किये.। कि आगामी 30 मार्च को बिलासपुर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा ! जिसमें, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की भांति गैर राजनीतिक, जाति,समुदाय विहीन व्यवस्थित आयोजन में केवल प्रभु श्रीराम भक्तों का उत्साह देखने को मिलेगा !

हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति ने बिलासपुर जिले के सभी रामभक्तों को परिवार, मित्रगणों सहित उपस्थित होकर बिलासपुर को भगवा मय / राम मय करने में सहभागिता करने हेतु सप्रेम आवाहन किया है !

*विनीत-हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर (छ.ग)*

*जय जय जय श्रीराम”

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *