मोदी को मत कोसना,निजीकरण के जिम्मेदार ये अय्याश है !

मोदी को मत कोसना,निजीकरण के जिम्मेदार ये अय्याश है !

BSNL के डायरेक्टर का दो दिवसीय 25 ओर 26 फरवरी 2026 को  निजी दौरा प्रयागराज हेतु यूपी सर्किल के BSNL अधिकारियों की फौज को उनकी व्यवस्था में तो लगा दिया साथ ही डायरेक्टर साहब के लिए स्वागत से लेकर, नाश्ता,भोजन, वोट के घुमाना, मंदिरों के दर्शन कराना, 6 जेंट्स लोगो के लिए अंडरवियर सहित तेल कंघी मिरर  आयल सहित स्लीपर की ओर उनके साथ 2 महिलाओं हेतु भी कंघी, तेल, मिरर,स्लीपर इत्यादि की व्यवस्था भी यूपी सर्किल के अधिकारियों के कंधे पर बकायदा लिखित आदेश जारी ये जिम्मेदारी निर्वहन करने के निर्देश जारी किये गये है ! ये सब शासकीय खर्च पर होगा ?  क्योंकि, आदेश कार्यालीन है लिखित में है, BSNL में कार्यरत यूपी सर्किल का कोई ईमानदार अधिकारी इतनी जी हजूरी अपने खर्च पर क्यों करेगा ?

इन भ्रष्टाचारियों की वजह से ही निजीकरण हुआ है ! मोदी को कोसने से क्या होगा ?

ये न्यूज लिखते लिखते : क्रमशः

[2/24, 14:52] सत्ता से सवाल(मीडिया): बीएसएनएल डायरेक्टर विवेक बंजल का ‘शाही दौरा’ रद्द, प्रयागराज दौरे में अंडरवियर तक की व्यवस्था करने को तैनात थे अधिकारी
बीएसएनएल डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी का प्रयागराज दौरा निरस्त हो गया. उनके आवभगत का प्रोटोकॉल वायरल होने पर दौरा रद हुआ है.
VIVEK BANZAL
बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का वीवीआईपी प्रोटोकॉल निरस्त.
:
प्रयागराज: प्रयागराज दौरे को लेकर बीएसएनल डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रोटोकॉल निरस्त हो गया है. इस दौरान बाकायदा मिनट-2-मिनट अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. हरेक छोटी-बड़ी चीजों का रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली हुई थी. BSNL डायरेक्टर विवेक बंजल के आवभगत के लिए तहत 50 से अधिक अधिकारी लगाए गए थे.

बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी को प्रयागराज दौरा निरस्त हो गया है. विवेक बंजल के दौरे को लेकर डीजीएम ने 19 फरवरी को प्रोटोकॉल जारी किया गया था. इसके लिए 50 से अधिक अधिकारियों की फौज तैनात की गई थी. इसके पाीछे मकसद ये था कि उनको दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो.
:

अधिकारी के स्वागत की अभूतपर्व व्यवस्था थी. हालांकि ये प्रोटोकॉल इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया. इसके एक दिन बाद अचानक ही डायरेक्टर विवेक बंजल का दौरा निरस्त हो गया.

आपको बता दें कि बीएसएनएल के डायरेक्टर विवेक बंजल का 25 फरवरी को प्रयागराज का दौरा करना था. प्रोटोकॉल में बाकायदा हर मिनट की जानकारी दी गई थी कि किस समय वह कहां जाएंगे और उनके साथ कौन अधिकारी लगा रहेगा. इसकी भरपूर जानकारी दी गई थी.

डायरेक्टर विवेक बंजल के पहले संगम स्नान के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था एक सीनियर ऑफीसर को सौंपी गई थी. इस तैनाती का सीधा सा मतलब था कि स्नान के बाद उपयोग होने वाली कोई भी चीज छूट न जाए. मजेदार ये है कि यह प्रोटोकॉल इंटरनेट पर प्रसारित हो गया. इस प्रोटोकॉल को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करने लगे.

सूत्रों की मानें, तो जब अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला पहुंचा, तो अचानक यह दौरान निरस्त कर दिया गया. बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता का कहना है कि डायरेक्टर विवेक बंजल का दौरा निरस्त हो गया है. और जो भी प्रोटोकॉल है, वह वैसे भी निरस्त समझा जाए, बाकी चीजों पर वह बोलने से बचते रहे.

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *