वरिष्ठ चिकित्सक रूपी अमूल्य सामाजिक धरोहर का सम्मान, IMA द्वारा !

वरिष्ठ चिकित्सक रूपी अमूल्य सामाजिक धरोहर का सम्मान, IMA द्वारा !

वरिष्ठता का मतलब है “अनुभव”

कोई भी वरिष्ठ चिकित्सक समाज की अमूल्य सामाजिक धरोहर है,इसलिए समय पर सामाजिक सम्मान के हकदार भी, जिन वरिष्ठ चिकित्साओं के पास वरिष्ठता के साथ साथ अनुभव भी है ऐसे चिकित्सक अपने अनुभव से मरीज के मर्ज को समझकर, मध्यम वर्ग आर्थिक हैसियत वाले लोगों के कई टेस्ट पर होने वाले खर्च से भी बचाते है !

“सत्ता से सवाल” की तरफ से भी सभी वरिष्ठ चिकित्सकों का आत्मीय सम्मान करता है, तथा सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुभव का समाज को अभूतपूर्व लाभ मिलेगा ऐसी अपेक्षा करता है !

दिनांक 11 जुलाई 2026को बिलासपुर के IMA हॉल में चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्री फल एवम् शाल देकर सम्मानित किया गया, जिनके नाम हैं डॉ विनोद तिवारी, डॉ आर डी गुप्ता, डॉ के के जायसवाल, डॉ मोहन गुप्ता , डॉ लालचंदानी, डॉ जी डी मोटवानी, डॉ गौरी दत्ता, डॉ नीलिमा घाटगे, डॉ सुनीता वर्मा डॉ आर के सिंह, डॉ अशोक अग्रवाल।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद जायसवाल ने किया, संयोजन डॉ प्रसन्ना सिंह, डॉ योगेन्द्र गुप्ता , डॉ गोपेन्द्र दीक्षित एवम् डॉ नीरज शर्मा ने किया। मंच का संचालन डॉ श्रुति जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में IMA बिलासपुर के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *