गोदी मिडिया कौन ?नही बता पाये गहलोत,हमारे जैसे किसी सनकी पत्रकार के सवाल पर बोलती बंद !

आम प्रचलन में कांग्रेसियों की जुबान पर यह एक जुमला रटा रटाया रहता है “गोदी मिडिया” तो कांग्रेसी मिडिया क्या इस भारत भूमि पर अस्तित्व विहीन है ? गोदी मिडिया कौन है आज तक किसी कांग्रेसी ने नाम नही बताए ! क्योंकि what भी लग जायेगी और साबित भी नही कर पाएंगे ? छत्तीसगढ़ और या राजस्थान कांग्रेसी सता में सर्वाधिक पत्रकारों को जेल भेजा गया तो वो काग्रेस की ही सरकारों में सार्वाधिक पत्रकारों पर जमकर जुल्मों सितम की गाथा लिखी गई ! अब कांग्रेसी भक्ति चालीसा लिखे कोई पत्रकार तो ठीक, अन्यथा एक रटा रटाया जुमला “गोदी मिडिया” का विशेषण देकर किसी भी मिडिया को कर बदनाम ?,
हुआ यू कि, जयपुर में अशोक गहलोत पीसी कर रहे थे तो आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज किए जाने के बारे में बताते हुए कहने लगे कि गोदी मिडिया ये खबर नही दिखाएंगे ? हमारे जैसे किसी सनकी पत्रकार ने गहलोत से आखिरकार पूछ ही डाला कि, गोदी मिडिया है कौन?नाम बताओ ! तो गहलोत की बोलती हुई बंद ? जवाब देते नही बना !, कांग्रेस सत्ता में रहे या न रहे ?कांग्रेस की अपनी क्या राजनीतिक समस्या है कांग्रेस जाने ! लेकिन, जिसको, जब मन में आए ? कांग्रेसियों का भक्ति चालीसा न लिखे तो “गोदी मिडिया” के विशेषण से संबोधित कर किसी भी मिडिया को अपमानित कर जाए अब यह बिलकुल नही चलेगा ! हमारी यह आवाज सभी मिडिया तक पहुंचेगी इस आशय से लिख रहे है कि मिडिया कोई भी हो ?अब गोदी मिडिया जैसे विशेषण से निजात पाने का समय आ गया है ! चवन्नी छाप कांग्रेसी भी किसी भी मिडिया को “गोदी मिडिया” बोलकर अपनी औकात बता कर चल देता है ?हमे तो आश्चर्य यह है कि अभी तक देश का मिडिया इस विशेषण को ढो क्यों रहा है ? जैसे पत्रकार ने गहलोत की बोलती बंद किया उसी प्रकार सभी पत्रकार अपनी गरिमा की रक्षा करे !
