युवा भाजपा नेता सौरव दुबे के बिलासपुर निर्वाचन प्रभारी बनने पर बढ़ेगा जीत में वोटो का आंकड़ा !
बिलासपुर, भाजपा परिवर्तन का दौर शुरु हो गया है नए और युवा चेहरे को जिम्मेदारी दी जा रही है , खास बात ये है की ये वो चेहरे है जो किसी नेता के खास नही पार्टी लाइन चलने वाले युवा है बिलासपुर से तोखन साहु का निर्वाचन प्रभारी सौरभ दुबे को बनाया गया है सौरभ दुबे भाजपा में प्रदेश आर टी आई सेल के पदाधिकारी है, इसके आलावा हिंदू जागरण मंच में भी प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में संगठन के कार्यों को समर्पित होकर कार्य करते है ! लगातार सक्रिय रहने के कारण पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तोखन साहु का निर्वाचन प्रभारी बनाया है, विधानसभा चुनावों में भी सौरव दुबे लगातार सक्रिय रहकर बिलासपुर जिले की कई विधानसभा सीटो पर चुनाव संचालन में चुनावी व्यवस्था में भाजपा प्रत्याशियों को सहयोग किया है ! सौरभ दुबे ने कहा की हम पार्टी के कार्यकर्ता है पार्टी के निर्देश मानना हमारा दायित्व है संगठन समय समय पर जवाबदारी तय करता हम उसका पालन करते है संगठन के कार्यकर्ता होने के नाते सरकार की बातो को जनता के बीच सही तरीके से पहुंचाना कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है ! पार्टी ने मुझे बिलासपुर लोक सभा निर्वाचन का प्रभारी बनाया गया है ! पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा। सौरव दुबे को बिलासपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर सौरव दुबे की टीम के सभी लोग विभिन्न माध्यमों से “मोदी का परिवार” के रूप में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में जोरदार प्रचार प्रसार में लगे है, सौरव दुबे की टीम का आंकलन है बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी की लाखो वोटो की बढ़त के साथ विजय पताका फहरेगी ?

