तंत्रा बार सहित सभी SPA पर NIA जांच की जरूरत ?

तंत्रा बार सहित सभी SPA पर NIA जांच की जरूरत ?

बिलासपुर : तंत्रा बार में प्रत्येक बुधवार को क्या चल रहा है ?क्यों सिर्फ लडकियो को ही फ्री ऑफर है ?कही अजमेर कांड की पुनर्वर्ती तो नही ? क्यों हजारों की संख्या में गांव से बिलासपुर शहर आई लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा है ? पुलिस और स्थानीय गुप्तचर /,खुफिया एजेंसिया जांच क्यों नही करती है ?

SPA सेंटरों का तो और अधिक बुरा हाल है,छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पड़े छापे में दूसरे प्रदेशों सहित विदेशी बालाएं भी इस धंधे में पकड़ी गई है ? जबकि इन SPA सेंटरों के असली मालिक बड़े बड़े सफेदपोश है, जो कभी भी सामने नहीं आते ?जब भी कोई कॉल गर्ल रैकेट पकड़ा जाता है तो कॉल गर्ल के मोबाइल में सैंकड़ों अयायश सफेदपोशो के नंबर होते है जो कभी उजगार होते नही ?

तंत्रा बार द्वारा सोशल मीडिया मंचो पर सूचना वायरल कर खुला ऑफर दिया गया है कि केवल लडकियो के लिए सब कुछ फ्री ? बार में मंदिर का प्रसाद तो मिलेगा नही ?नशा, फूल मस्ती के बाद खुद लडकियो को होश हवास नही रहेगा कि उनके साथ क्या हो रहा है, वीडियो बन रहे है या नही ? अजमेर कांड में यही सिलसिला तो शुरू हुआ था ?

छत्तीसगढ़ की पुलिस सहित सभी जांच एजेंसियों को तत्काल अलर्ट होने की जरूरत है !

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *