बिलासपुर में लगे फिलिस्तीन के झंडे,स्लीपर सेल को चिन्हित कर खत्म करने की जरूरत: हिन्दू जागरण मंच !
बिलासपुर में फिलिस्तीन/पाकिस्तान समर्थक स्लीपर सेल को चिन्हित कर खत्म करने की जरूरत : हिंदू जागरण मंच !
:
बिलासपुर में तार बहार से FCI चौक /होटल आनंदा तक फिलिस्तीन के झंडे लगाने पर हिन्दू जागरण मंच और वंदे मातरम् मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा थाना तार बहार को सूचित करने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फिलिस्तीन /पाकिस्तानी प्रतीक चिन्ह के झंडे बैनर को जप्त किया गया !
:
समस्या तात्कालिक नही है, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारी सौरभ दुबे सहित प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सोशल मीडिया प्रकोष्ठ श्री पार्थों बैनर्जी, जिला संयोजक श्री शैलेश बिसेन सिंह,जिला सह संयोजक श्री यतींद्र मिश्रा,जिला आर्थिक प्रकोष्ठ प्रभारी श्री महेंद्र सोनी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में फिलिस्तीन समर्थको सहित देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाली जिहादी समुदाय के लोगो की स्लीपर सेल से जुड़े लोग बहुतायत में है जो मौका बे मौका कभी पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाते है तो कभी फिलिस्तीन /पाकिस्तान प्रतीक चिन्ह के झंडे लगाकर देश की एकता अखंडता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा रहे है ! बिलासपुर सहित प्रदेश की गुप्तचर एजेंसियों सहित स्थानीय पुलिस को अपने स्तर पर पता लगाकर ऐसे लोगो को चिन्हित कर निगरानी में रखा जाना अति आवश्यक है !
अन्यथा कभी भी ऐसे सांप्रदायिक हालात पैदा हो सकते है कि बिलासपुर भी सांप्रदायिकता की आग में जलने लगेगा !
बिलासपुर की जनता सदियों से भाईचारे से शांति पूर्वक जीवन यापन करती रही है, देश विरोधी किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं करेगी !
बिलासपुर की सभी सरकारी गुप्तचर एजेंसियों को देश विरोधी संगठनों के स्लीपर सेल सदस्यों को निगरानी सूची में डालकर गहरी नजर रखने की जरूरत है !



