नगर निगम चुनाव नजदीक,वार्ड 48 के पार्षद की भूमिका से नाराज लोग: शिव सेना कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन!

नगर निगम चुनाव नजदीक,वार्ड 48 के पार्षद की भूमिका से नाराज लोग: शिव सेना कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन!

इस साल के अंत तक बिलासपुर में स्थानीय निकाय नगर पालिका निगम के चुनाव होना है, ओर अभी से वार्ड 48 में समस्याओं का अंबार है यानि पिछले 5 साल के वार्ड पार्षद की निष्क्रियता का परिणाम संबंधित पार्टी के प्रत्याशी को आगामी चुनाव में भुगतना होगा ?

आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को शिवसेना शिंदे बिलासपुर की महिला सेना इकाई द्वारा वार्ड नंबर 48 मोपका की समस्या रोड,नाली ,पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम आयुक्त बिलासपुर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन दे कर आयुक्त महोदय को इसकी भी जानकारी दी गई की कई ग्राम पंचायत को नगर निगम में सामिल किया गया पर उनको सुविधा नगर निगम की नही मिल रही । और नगर निगम द्वारा सभी प्रकार के टैक्स लिए जा रहे है।नगर निगम द्वारा जिन ग्राम पंचायत को सामिल किया गया है उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मोपका क्षेत्र में लोगो का नक्शा,भी पास नही हो रहा जिसके कारण भी लोगो को दिक्कत हो रही है। ऐसे विवाद को नगर निगम जल्द निराकरण करें। एवं उक्त समस्याओं का निराकरण 15 दिनों के भीतर करने की मांग की गई। आज के ज्ञापन देने वालों में वालों में शिवसेना जिला प्रमुख नवीन यादव, प्रदेश प्रचार सचिव संतोष कौशल, जिला उप प्रमुख अशोक निषाद, नगर प्रमुख कमलेश गुप्ता एवं महिला सेना से संगीता सोनी , प्रदेश उपाध्यक्ष ,सोनिया कौशल जिला उपाध्यक्ष ,सुषमा साहू नगर अध्यक्ष, अलका सिंह, संतोषी मरकाम, रोहिणी कश्यप, निक्की भोई, कौशल्या साहू, राजकुमारी साहू, दीपिका पांडे, ममता साहू, राधिका साहू, घासनीन बाई साहू, विमल एक्का, शतरूपा राज, सीता मधुकर आदि उपस्थित थे।

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *