गरीब हिंदुओ के लिए बना मदद का अलौकिक शक्ति केंद्र मदकू द्वीप स्थित हरिहर मंदिर!

गरीब हिंदुओ के लिए बना मदद का अलौकिक शक्ति केंद्र मदकू द्वीप स्थित हरिहर मंदिर!

अब हिंदुओ के दिव्य अलौकिक शक्ति केंद्र गरीब हिंदुओ के मदद के शक्ति स्थल बनने में अहम भूमिका निभा रहे है ! इसी क्रम में मदकू द्वीप स्थित हरिहर मंदिर में गरीब हिंदुओ को 2000 कंबलों के वितरण सहित दाल चावल पूड़ी सब्जी हलवा का विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया,जिसमें लगभग 3000 हजार लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया !

सोमवती अमावस्या पर मदकू में भव्य आयोजन, 2000 कंबल वितरित !

सरगांव:- सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में दो दिवसीय अखण्ड श्री सीताराम नाम संकीर्तन का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की समाप्ति पर विशाल भंडारे और 2000 कंबलों का वितरण किया गया।
स्मरणीय हो कि विगत चार वर्षों से आयोजित इस पुनीत परम्परा में मदकू, परसवानी, अकोली, दरूवनकांपा, देवाकर, बारगांव, धूमा, किरना, लमती, मदवानी, कोटमी, कड़ार, ठेलकी, बासीन, अमलडीहा और दतरेंगी सहित आसपास के गांवों के वृद्ध , और बालिकाओं को कंबल प्रदान किए गए।

इस पुनीत कार्य में संत रामरूप दास महात्यागी ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र,मनीष अग्रवाल, प्रमोद दुबे, परस साहू और नेतराम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा और धार्मिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *