हिंदुत्व को समर्पित अनीता तिवारी को मिला बड़ा पदीय दायित्व !
बिलासपुर, देवरीखुर्द निवासी अनीता तिवारी की दिनचर्या का नियमित हिस्सा है हिंदुओ के हितार्थ यथासंभव मदद करना भी अब उनकी आदत में शुमार हो चुका है ! पिछले काफी समय से अनीता तिवारी हिन्दू जागरण मंच में सक्रिय रहकर हिन्दू जन जागरण के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार सहभागी रही है, इनकी इस योग्यता को परख कर हिन्दू जागरण मंच ने इनको अब प्रदेश स्तरीय “महिला सुरक्षा एवं सम्मान” आयाम की कार्यकारणी में शामिल होकर अब प्रदेश स्तर की कमान संभालने का बड़ा पदीय दायित्व दिया है !
“सत्ता से सवाल”
सहित हिन्दू जागरण मंच की जिला इकाई,खंड इकाई,विशेष रूप से मस्तूरी खंड के हिन्दू जागरण मंच ने अनीता तिवारी की प्रदेश स्तरीय नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए, हार्दिक बधाई सहित उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगल कामना व्यक्त की है !
