अब सनातन का दौर है ! मुगल समर्थक संभलकर सोशल मीडिया मंचो का उपयोग करे?ये योगी पुलिस है !
लखनऊ में पूर्व फोटो पत्रकार कविश अज़ीज़ के खिलाफ एक विवादित ट्वीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘छावा’ के एक दृश्य पर टिप्पणी करते हुए मुगल शासक औरंगज़ेब का महिमामंडन किया और छत्रपति संभाजी महाराज का अपमान किया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैल गया, और कई लोगों ने इसे हिंदू महापुरुषों का अपमान करार दिया। पूर्व पत्रकार दिव्या गौरव त्रिपाठी ने इस संबंध में लखनऊ के मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कविश अज़ीज़ ने अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया है। उनके इस विवादित बयान के बाद से समाज में गहन चर्चा और नाराज़गी का माहौल है।
बता दें कि कविश अज़ीज़ लेनिन द्वारा किए गए एक ट्वीट के विरुद्ध थाना मड़ियांव लखनऊ में Under Section 353(2)& 66 IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



