छ: ग़ में बीजेपी सरकार चली मोदी की राह !

छ: ग़ में बीजेपी सरकार चली मोदी की राह !

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों के लिए खाद्य विभाग की अनुमति /NOC रूपी लाइसेंस को बीजेपी की जनहितैषी सरकार ने इस अनावश्यक कानून को मोदी जी तर्ज पर समाप्त कर दिया है, इससे सभी पेट्रोल मालिकों पर एक भ्रष्टाचारी विभाग का दबदबा ओर वसूली कम हुआ है ! जितने अधिक लाइसेंस सहित जटिल कानून नियमों का जाल होगा उतना अधिक भ्रष्टाचार होगा ! वैसे भी पता नहीं किस कम दिमाग वाले पूर्व अफसरशाही या सत्ता ने पेट्रोल को खाद्य सामग्री बताकर यह नियम लागू किया था ?खाद्य विभाग के नाम से अनपढ़ बच्चा भी समझ जाएगा कि इस विभाग के नाम के अनुरूप विभाग के अंतर्गत खाद्य सामग्री जैसी चीजों पर नियम कानून वाला विभाग है, और पेट्रोल खाद्य सामग्री है ही नहीं !

नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबान से पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि जब भी उक्त अनुमति /NOC रूपी लाइसेंस को रिनीवल कराना होता था तो चढ़ावा देना ही पड़ता था ! अन्यथा तरह तरह से डराया जाता था ! वजह जो भी हो? छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनहित के फैसले करते हुए मोदी तर्ज पर अनावश्यक कानून,नियम को खत्म कर प्रदेश के हजारों पेट्रोल पंप मालिकों को बड़ी राहत प्रदान की है !

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *