हिन्दू सम्मेलन में डॉ ललित मखीजा ने हिंदुओं को कराया कर्तव्य बोध का अहसास !

हिन्दू सम्मेलन में डॉ ललित मखीजा ने हिंदुओं को कराया कर्तव्य बोध का अहसास !

बिलासपुर : आज दिनांक 04/01/26 को हिन्दू सम्मेलनों की कड़ी में आदर्श ऋषि कालोनी स्थित गुरुद्वारा हाल में आयोजित “हिन्दू सम्मेलन” में अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ ललित मखीजा (वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ)  ने अपने उद्बोधन में हिंदुओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए, सरकार से अधिकारों की मांग, सुविधाओं की मांग के साथ कर्तव्यों के बोध  से अवगत कराते हुए स्वदेशी सामानों के उपयोग का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रत्येक हिन्दू चाहे तो राष्ट्रहित में, राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दे सकते है ? इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सामाजिक हित में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया ! जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरी भूरी प्रशंसा कर डॉ ललित मखीजा द्वारा व्यक्त मार्गदर्शन को बहुमूल्य मानकर अपने दैनिक जीवनशैली में प्रतिज्ञा कर, आत्मसात करने का निर्णय लिया !

इसी क्रम में, विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता,(संचालक, शांति निकेतन स्कूल) ने भी अपने व्यक्तव्यों में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए RSS द्वारा राष्ट्र हित में योगदान के बारे में बताया ! तथा RSS के 100 वर्ष पूर्ण होने पर RSS की स्थापना से लेकर 100 वर्ष पूर्ण होने की यात्रा के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित हिंदुओं को मार्गदर्शन दिया !

इसी क्रम में, मुख्य अतिथि,श्रीमती दीपाली दुआ (समाज सेविका) द्वारा भी सामाजिक हित में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर हिन्दू सम्मेलनों की अपार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस तरह के सम्मेलन सामाजिक जागरूकता के लिए  लगातार होने की जरूरत बताया !

कार्यक्रम का संचालन, सौरभ दुबे (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, हिन्दू जागरण मंच) द्वारा सफलता पूर्वक किया गया ! तथा पुष्पगुच्छ से मुख्य वक्ता डॉ ललित मखीजा का स्वागत भी सौरभ दुबे द्वारा किया गया ! कार्यक्रम के प्रारंभ में, मुख्य वक्ता डॉ ललित मखीजा,उपस्थित अतिथियों सहित सर्व हिन्दू समाज के अनेक उपस्थित लोगों के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रवजलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया !

कार्यक्रम पश्चात, सर्व हिन्दू समाज से आई महिला शक्ति समूह द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति,पश्चात सभी उपस्थित जनों को स्वल्पाहार के पेकेट वितरित कर कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया !

india9907418774@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *