क्या दैनिक भास्कर के पत्रकार घर बैठे पत्रकारिता करते है ? हिन्दू संगठन को बदनाम करने की साजिश ?
बिलासपुर ; दैनिक भास्कर दिनांक 13 जनवरी 2026 के अंक में पृष्ठ क्रमांक 18 पर विश्व हिन्दू परिषद संगठन के नाम का बेवजह उल्लेख करते हुए ऐसे पद का उल्लेख किया है, (जिला विभाग मंत्री) जो सही मायने में VHP में ये पद होता ही नहीं है ! बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव धनकर ने बताया कि जो कथित राजीव शर्मा थाना सरकंडा में किसी महिला की शिकायत पर गिरफ्तार हुआ है उसका VHP या बजरंग दल से कोई लेना देना नहीं है !दैनिक भास्कर बिलासपुर के पत्रकारों द्वारा बिना सही जानकारी के, घर बैठे पत्रकारिता कर, कुछ भी छाप देने से दैनिक भास्कर की MELAFIED मंशा के तहत VHP संगठन के प्रति किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रतिष्ठित संगठन विश्व हिन्दू परिषद की छवि खराब करने की मंशा प्रतीत होती है !




थाना सरकंडा में गिरफ्तार कथित राजीव शर्मा की कथित अपराध में संलिप्तता कथित राजीव शर्मा की निजी आपराधिक कृत्य हो सकता है,लेकिन VHP या बजरंग दल के किसी भी प्रतिष्ठित संगठन में कथित राजीव शर्मा की कोई भूमिका अभी तक सामने नहीं आई है !
