राजीव शर्मा रेप जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार !
हिन्दू संगठन का स्वयंभू घोषित पदाधिकारी कथित जिला सुरक्षा प्रमुख, हिंदुओं का कथित हितैषी राजीव शर्मा पर एक महिला द्वारा रेप के गंभीर आरोप में सरकंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार !
बिलासपुर, राजीव शर्मा, राजकिशोर नगर, शक्ति चौक के पास बिलासपुर जो खुद को VHP बिलासपुर का जिला सुरक्षा प्रमुख बताता फिरता था!जबकि, बजरंग दल जिला संयोजक गौरव धनकर ने बताया कि बजरंग दल में ऐसा कोई पद होता ही नहीं ! तथाकथित राजीव शर्मा जो किसी सिक्योरिटी सर्विस फर्म से निजी सरकारी संस्थानों को गार्ड उपलब्ध कराने की कथित प्रोफेशनल संचालित करता है ! उक्त राजीव शर्मा का VHP वाले राजीव शर्मा नहीं है ! उकताशय के संबंध में VHP प्रांत रायपुर से बकायदा लिखित सूचना भी जारी की गई है ! जिसकी प्रति इस न्यूज के साथ प्रस्तुत है !
महिला के आरोपों अनुसार राजीव शर्मा की पीड़ित महिला से मुलाकात सन 2021 में एक जन्मदिन समारोह में होती है, महिला अकेली अपने दो बच्चों के साथ रहती रही है,राजीव शर्मा ने खुद को अविवाहित बताकर, मिलना जुलना शुरू किया, ओर प्रेम करता हूं शादी करूंगा का झूठा वायदा कर महिला की असहमति और विरोध के बावजूद राजीव शर्मा द्वारा अपने राजकिशोर नगर स्थित घर ले जाकर महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनाए ! महिला की शिकायत अनुसार इस दौरान राजीव शर्मा शिकायत कर्ता महिला के चोरी छिपे महिला के अश्लील फोटो वीडियो बनाकर आगे भी लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा पिस्टल की नोक पर धमकाकर जबरन डरा धमकाकर चुप रहने को मजबूर कर लगातार मानसिक,शारीरिक, दैहिक शोषण करता रहा ! यहां तक कि राजीव शर्मा द्वारा महिला से अवैध संबंधों के चलते महिला ने अक्टूबर 2025 में एक बच्ची को भी जन्म दिया,इसके बाद तो राजीव शर्मा के जुल्मों सितम कथित पीड़ित महिला पर बढ़ते गए, महिला को रण्डी,वैश्या, कहने ओर बताने लगा ताकि पीड़ित महिला को बदनाम कर पीछा छुड़ाया जा सके, ताकि खुद अपने आपराधिक कृत्य से बचा जा सके ?
आखिरकार, पीड़ित महिला ने राजीव शर्मा की हरकतों से लगातार तंग आकर,हिम्मत जुटाई और पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा बताई, तब पुलिस अधीक्षक ने मामले की गम्भीरता को समझते हुए तत्काल थाना सरकंडा बिलासपुर को आरोपी राजीव शर्मा के विरुद्ध FIR दर्ज कर राजीव शर्मा की गिरफ्तारी सुनिश्चित की ओर दिनांक 12/01/26 को शाम लभभग 7 बजे राजीव शर्मा को उसके राजकिशोर नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया ? इसी दिन देर रात तक पीड़ित महिला डर ओर भय के माहौल में आशंका व्यक्त करती रही कि उसकी जान को अभी भी खतरा है ?
शिकायत कर्ता महिला की शिकायत अनुसार राजीव शर्मा के जुल्मों सितम की कथा यही खत्म नहीं होती ?,ओर भी खुलासे होने बाकी है, हमारी तहकीकात जारी है कि राजीव शर्मा के साथ ओर कौन कौन इसी तरह के चरित्र आचरण वाले राजीव शर्मा का इस पूरी घटना में साथ दिए है, हम यह कानूनी पहलू बताना चाहेगे कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी संज्ञेय अपराध घटित होने की जानकारी होने के बावजूद, या जानबूझकर, या आरोपी को सहयोग करते हुए पुलिस को इतला नहीं देता है तो भी सह आरोपी बनाया जा सकता है !, ऐसे में जरूरी है कि राजीव शर्मा के साथ रहने वालों से भी घटना के बारे में पुलिस को पूछताछ करनी चाहिए !
उपरोक्त विवरण पीड़िता एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताए गए विवरण पर आधारित है !
विशेष : हम राजीव शर्मा का पक्ष जानने के लिए थाना सरकंडा भी गए ओर राजीव शर्मा को आज दिनांक 13/01/26 को लगभग शाम 4 बजे जब पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा था तब भी राजीव शर्मा से उनका पक्ष जानना चाहा तो राजीव शर्मा की अंतर्रात्मा में द्वेष का इतना अधिक जहर भरा है कि वो हम मीडिया वाले को ही अपना दुश्मन मानकर डराने लगा ! धमकी दिया कि, तेरे को देख लूंगा ? जबकि, हम चाहते थे कि संबंधित शिकायत कर्ता महिला के आरोपों के खंडन में राजीव शर्मा यदि कुछ ऐसी जानकारी मीडिया को देता है,जो राजीव शर्मा को बेकसूर साबित करने में सहायक हो तो राजीव शर्मा का पक्ष भी लिखते ?
व्यक्ति कोई भी हो ? आपराधिक घटनाओं की FIR होने पर किसी भी मिडिया संस्थान का प्रोफेशन कर्तव्य है कि,न्यूज बनाकर जनता को अवगत कराना !













