ज़ेमेटो को है सुरक्षा का ख्याल, बांटे हेलमेट रायपुर पुलिस के साथ !
सड़क सुरक्षा माह की सफलता के मद्देनजर अपने डिलीवरी बॉयस की सड़क सुरक्षा के प्रति परवाह करते हुए zemeto में रायपुर पुलिस के साथ मिलकर उच्च क्वालिटी के हेलमेट बांटकर पुलिस प्रशासन रायपुर के सड़क सुरक्षा माह अभियान को चार चांद लगा दिए !,
: रायपुर पुलिस ने जोमैटो डिलीवरी बॉयज के बीच बांटे हेलमेट
पुलिस ने हेलमेट रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश भी दिया.
ZOMATO DELIVERY BOYS
जोमैटो डिलीवरी बॉयज के बीच बांटे हेलमेट
:
रायपुर: 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है. सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन यानी 1 जनवरी को हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली गई थी. लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों कि जानकारी देने के साथ ही लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया था.
:
सड़क सुरक्षा माह के 15 वें दिन यानी गुरुवार को यातायात जागरूकता की कड़ी में जोमैटो डिलीवरी बॉय जो शहर के यातायात का अभिन्न अंग हैं, उन पर खाद्य सामग्री की समय पर डिलीवरी की जल्दबाजी होती है. ऐसे में में तेज रफ्तार से असुरक्षित तरीके से वाहन चलाते हैं. जल्दबाजी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में लगभग 100 जोमैटो डिलीवरी बॉयज को हेलमेट रायपुर पुलिस के साथ मिलकर ज़ेमेरो ने हेलमेट वितरित किए गए !
जोमैटो डिलीवरी बॉयज के बीच बांटे गए हेलमेट zemeto
कंपनी ने पुलिस के हाथों से बंटवाए हेलमेट
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, डिलीवरी बॉयज की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया था. आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में किया गया था. ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और गुरजीत सिंह द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गयी.
इस कार्यक्रम में जोमैटो डिलीवरी बॉयज को उन्होंने बताया कि साल 2025 में सड़क दुर्घटना में 621 लोगों की मौत हुई है. जिनमें से 429 लोगों की मौत दोपहिया वाहन चालक एवं सवार लोगों की हुई है. 988 लोग घायल हुए हैं. सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालकों की अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है.
ZOMATO DELIVERY BOYS
जोमैटो डिलीवरी बॉयज के बीच बांटे हेलमेट
सीईओ अभिमन्यु गोयल एवं एरिया लीडर मयंक शर्मा ने बंटवाए हेलमेट
पुलिस ने कहा कि अपने जीवन के महत्व एवं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें. जोमैटो के डिलीवरी बॉयज की सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोमैटो कंपनी के रायपुर शहर के सीईओ अभिमन्यु गोयल एवं एरिया लीडर मयंक शर्मा द्वारा सभी जोमैटो डिलीवरी बॉयज को निःशुल्क हेलमेट वितरण करने का निर्णय लेकर यातायात अधिकारियों से वितरण कराया गया.
हेलमेट में लगा है ब्लूटूथ !
मयंक शर्मा एवं अभिमन्यु गोयल द्वारा डिलीवरी बॉयज से अपील किया कि सड़कों पर आने जाने के दौरान सावधानी से चले. सामग्री डिलीवरी करने की कोई समय की बाध्यता नही है. यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं. इसके साथ ही जो हेलमेट प्रदान किया जा रहा है, उसे अनिवार्य रूप से अपने सिर पर लगाएं. जोमैटो डिलीवरी बॉय को वितरित किए गए हेलमेट में ब्लूटुथ सुविधा उपलब्ध है. वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. सभी जोमैटो डिलीवरी बॉय को हेलमेट पहनाकर दोपहिया वाहन चलाने का संदेश देने के लिए हेलमेट रैली यातायात कार्यालय से निकालकर कालीबाड़ी -सिद्धार्थ चौक-पचपेड़ी नाका चौक तक निकाला गया.










