बिलासपुर विधासभा चुनाव में राष्ट्रवादी,हिंदूवादी उम्मीदवार चुनावी मैदान में !
बिलासपुर : पूर्व सैनिक एवम शुद्ध राष्ट्रवादी,देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने के साथ साथ हिंदुत्व के कट्टर समर्थक महेन्द्र प्रताप सिंह राणा ने दिनांक 30/10/2023 को अपने सैंकड़ों कट्टर हिंदूवादी समर्थको के साथ,पूरे दम खम के साथ, निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना चुनावी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है ! महेन्द्र प्रताप सिंह राणा ने चुनाव लडने का निर्णय हजारों हिंदुओ के आग्रह पर लिया है, बिलासपुर के बहुत से हिंदुओ ने हिंदुओ ने महेंद्र प्रताप सिंह राणा को आकार बताया कि भाजपा को हिंदुओ की पार्टी,व्यापारियों की पार्टी कहा जरूर जाता है लेकिन, छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर में भाजपा के पास भी कोई कट्टर हिंदूवादी प्रत्याशी नही है, यह अलग बात है कि पिछले एक डेढ़ साल से बिलासपुर में अनेक हिन्दू संगठन हिंदुओ को संगठित करने के नाम पर, हिन्दू एकता के नाम पर, भाजपा के,नेता विशेष के एजेंट बनकर सक्रिय रहे है,लेकिन इन हिंदू संगठनों की लाख कोशिशों के वावजूद भी भाजपा के पास बिलासपुर में कोई असली वाला हिंदूवादी, हिन्दू समर्थक व्यक्ति /नेता को अपना उम्मीदवार नही बना पाए ?जिससे बिलासपुर का हिंदू स्वम को ठगा महसूस करता है, कोई कुछ भी कहे?लेकिन,सर्व विदित सच को छिपाया नहीं जा सकता है कि चुनावो में अपनी जाति का नेता,अपने समुदाय का नेता/जनप्रतिनिधि सभी चाहते है,जो किसी खास विचाराधारा से प्रेरित हो ? अपने चुनावी नामांकन पश्चात महेन्द्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि जिन हजारों हिंदुओ के आग्रह पर चुनाव लड़ रहे है, चुनावी विजयश्री पश्चात उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे ! तथा प्रयास करेंगे कि बीरनपुर और कवर्धा जैसी अन्य कोई घटना, बिलासपुर में कोई करने की हिम्मत न कर सके,उस मकसद से और बिलासपुर में हिंदुत्व को आगे बढ़ाने हेतु सक्रिय रहकर काम करेगे ! अब देखना यह है कि बिलासपुर के हिन्दू और हिन्दू संगठन महेन्द्र प्रताप सिंह राणा को इस चुनावी रण में विजयश्री दिलाते है या नही ? महेन्द्र प्रताप सिंह राणा को बिलासपुर से जनप्रतिनिधि बनाने और पक्ष में मतदान करने से बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व को एक नई ताकत मिलेगी ! इसी अपेक्षा के साथ, महेन्द्र प्रताप सिंह राणा ने बिलासपुर के तमाम हिंदुओ से अपील भी है कि अपना अमूल्य वोट को किसी गैर /फर्जी हिंदूवादी,देशभक्त/राष्ट्रवादी को देकर व्यर्थ मत कीजिए, अपना अमूल्य वोट सिर्फ महेन्द्र प्रताप सिंह राणा को देकर राष्ट्रवादी/देशभक्त और हिंदूवादी व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि बनाए !





