ध्रुव तारे के समान संजय जोशी के बारे में विशेष “संपादकीय”
सियासत संजय जोशी,जिनको सत्ता या व्यक्ति विशेष की चापलूसी नहीं,अत्यधिक साफगोई के साथ राष्ट्रहित की भाषा आती है !
संजय जोशी की कुछ अद्भुत कहानियां !
एक रिटायर डीआईजी साहब अपनी कोई समस्या लेकर आते है. संजय जोशी ने सीधे उस राज्य के सीएम को फोन लगा दिया. काम हो गया. एक छोटे मोटे ठेकेदार का कहीं पेमेंट अटका पड़ा था. वो संजय जोशी के पार्क दरबार में आया. संजय जी उससे मिले, समस्या सुनी और सीधे उस राज्य के प्रमुख सचिव को फोन लगा दिया. पेमेंट रिलीज हो गया.
:
संजय जोशी को इससे कोई मतलब नहीं है कि उनके दरबार में जो पीड़ित या दुखी शख्स आया है, वो कौन है या उसकी क्या हैसियत है. वे निर्विकार भाव से हर किसी से मिलते हैं. उनकी समस्या सुनते हैं. उनकी समस्या का निदान कराने के लिए अपना सबसे बड़ा हथियार चला देते हैं.
:
हमे आश्चर्य हुआ. एक आदमी किसी पद पर नहीं है. दशक भर से ज्यादा वक्त से वह राजनीतिक परिदृश्य से ओझल है. वह इतना ताकतवर है कि लोग उसके पास समस्याएं लेकर आते हैं और वह पूरे मनोयोग से राहत दिलाने का काम करते है.
:
आखिर संजय जोशी कौन हैं? मुझे भी इनसे मिलना है. इनके पार्क दरबार को देखना है ?,
जी हां, पार्क दरबार. संजय जोशी से मिलने के लिए आपको एक पार्क में जाना होगा और वहां एक के उपर एक रखी ढेरों प्लास्टिक की कुर्सियों में से कुछ कुर्सियां निकाल कर उस पर चुपचाप बैठना होगा. चाय वाला आपको फ्री में चाय पिला जाएगा. आप जैसे ढेर सारे लोग अपनी अपनी कुर्सियों पर पार्क में अलग अलग कोनों में बैठे मिलेंगे. संजय जी आएंगे और हर बैठे शख्स से एक एक कर मिलेंगे. प्यासे को कहीं नहीं जाना है. संजय जोशी के रूप में एक दरियादिल समंदर खुद चल कर आएगा आपके पास !
:
संजय जोशी का आवास दिल्ली के गोल मार्केट में बंगाली स्वीट्स के बगल में डाक्टर्स लेन में है. उनके फ्लैट के बगल में एक छोटा-सा सरकारी पार्क है जो संजय जोशी से मिलने का अड्डा है. यहीं वो लोग इकट्ठे होते हैं जो संजय जी से मिलना चाहते हैं.
:
यहां दर्जनों लोग छोटे छोटे ग्रुप बनाकर प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे मिलेगे. कुछ फूल माला लेकर स्वागत के मूड में आए दिखेंगे तो ज्यादातर किसी काम से. संजय जोशी आते हैं और हर ग्रुप के साथ बैठकर उसकी समस्या सुनते हैं, प्रार्थना पत्र लेते हैं, जिस राज्य का काम होता है, उस राज्य के सर्वोच्च पदाधिकारी, वो चाहे मुख्यमंत्री या डीजीपी या मुख्य सचिव ही क्यों न हो, को फोन करते हैं.संजय जी के साथ उनकी मदद के लिए दो लोग थे. एक शख्स फोन लगाकर उन्हें फोन पकड़ा देता. दूसरा शख्स संजय जी के निर्देश को नोट करता जाता है !
:
हालांकि, मुझे कोई काम नहीं है कोई निजी स्वार्थ पूर्ति या अपेक्षा भी नहीं है,फिर भी मुझे भी उस पार्क दरबार में जाना है, सिर्फ संजय जोशी नामक उस महापुरुष को प्रणाम करने जाना जो बिना किसी पद पर होते हुए भी निष्काम भाव से अजनबी पीड़ितों के दुख को कम करने का काम कर रहा है !
:
बताया जाता है कि पिछले दिनों संजय जोशी के नया भाजपा अध्यक्ष बनने की चर्चा चल पड़ी तो अचानक उनके आवास और इस पार्क की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी !
;
कहने वाले कहते हैं कि संजय जोशी बेहद रहस्यमय शख्स हैं. वहीं कुछ का कहना है कि वो विषपायी महादेव की तरह हैं जिसने जमाने भर का गरल अपने अंदर उतार रखा है.
:
राजनीति को जानने समझने वाले कहते हैं कि संजय जोशी को गुजराती गैंग ने सियासत से किनारे लगाने के लिए ढेरों साजिशें रचीं जिसमें कुछ लोग कामयाब भी हुए !
:
वहीं उम्मीदों का सिरा थामे संजय जोशी के कुछ समर्थक बताते हैं कि प्रकृति को जो क्रिया प्रतिक्रिया का नियम है, वह सच है और हर एक के जीवन में भी ये सच साबित होता है. संजय जोशी जी के सिसायी करियर का वध जिन लोगों ने किया, उनकी सियासत खत्म होने का वक्त आ चुका है. संजय जोशी जी की मुख्यधारा में वापसी में अब देर नहीं है. बस एक उचित वक्त का इंतजार है.
:
वक्त. समय का पहिया तो चलता ही रहता है. कोई इससे कुचलता है तो कोई इस पहिये पर सजे रथ पर संवार होकर अपने जहां का खुदा बन जाता है. संजय जोशी ने वक्त को अब थाम लिया है. समय का पहिया रुक कर अब दिशा बदल रहा है. वो रथ के सारथी बनने वाले हैं. संजय जोशी के लाखों नहीं बल्कि करोड़ों चाहने वाले हैं. हरिद्वार से लेकर रामेश्वरम तक. एक तूफान को बस उठने का इंतजार है. गोल मार्केट के पार्क दरबार की दुवाओं से उठी गोल गोल हवाएं चक्रवाती तूफान का रूप कब अख्तियार करती हैं, ये बस देखना होगा. सबके दिन आते हैं. संजय जोशी के भी दिन अब बहुत जल्दी आएंगे, ऐसा माना जा रहा है !
:
संजय जोशी एक ऐसे महापुरुष का नाम है, जो न खुद का कोई प्रचार करता है, न कोई बयान देता है, न कहीं टीवी पर आता है, न कभी पब्लिक डोमेन में सक्रिय दिखता है, फिर भी इसके यहां लोग प्रार्थना पत्र लेकर आते हैं और ये सबसे मिलकर उनका दुख दूर करते है !
:
कुछ लोगों में ईश्वरीय ताकत भी होती है. हलाहल पीकर संजय जोशी का व्यक्तित्व एक समय बाद शिवत्व से भर उठा है. वो आदमी लोक कल्याण के लिए आया है और वही काम कर रहा है. वो पद पर हो या न हो, कोई फरक नहीं पड़ता. सही मायने में सच्चे नेता ऐसा ही होते हैं क्योंकि नेता वही जो समाज से सरोकार रखे, पीड़ित से सीधे कनेक्ट हो. संजय जी यही काम कर रहे हैं. देखना, ये आदमी एक दिन शिखर पर भी बैठा मिलेगा, तभी ऐसे ही सच्चे मन से आम लोगों के लिए काम करता रहेगा. तब भले न निजी रूप से सबसे कनेक्ट हो, वह नीतिगत निर्णयों में अपनी छाप छोड़ेगा.”
ओर देश में सही मायने में रामराज्य की कल्पना को मूर्तरूप देंगे !
इस लेख के माध्यम से
दिन दुखियों के निस्वार्थी भाव से मददगार संजय जोशी जी को हम सादर प्रणाम करते है !
