Dr रमण सिंह सहित भाजपा ने किया था समर्थन,झूठे मामले से बरी कराएं भाजपा !
भूपेश बघेल की सरकार सहित सता और आईएएस लॉबी की आपराधिक गठजोड़ को बड़ी निडरता से साथ बेनकाब करने वाले निडर पत्रकार सुनील नामदेव को भूपेश बघेल की सत्ता ने झूठे मामले में जेल भिजवा कर भले ही मिडिया की बुलंद आवाज को कुछ समय के लिए बंद कर दिया हो, लेकिन सत्ता परिवर्तन में भूपेश की सता पर जो दाग सुनील नामदेव ने लगाए थे, उसकी परिणिति कांग्रेस पार्टी की करारी चुनावी हार के रूप में सामने आई है ! सुनील नामदेव प्रकरण में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री dr रमण सिंह ने भी निष्पक्ष और निडर मिडिया पर कुठाराघात बताते हुए,भूपेश सरकार को फर्जी प्रकरण में सुनील नामदेव को जेल भिजवाने की कड़ी निन्दा करते हुए मिडिया का मुंह बंद करने का प्रयास बताया था ! भाजपा भी अच्छी तरह जानती है कि सता परिवर्तन में सुनील नामदेव और भारत सम्मान, नेशनल जगत विजन,सत्ता से सवाल के पत्रकारों जैसे गिने चुने पत्रकारों की अहम भूमिका रही है ! हालांकि, भूपेश बघेल की सत्ता से सवाल करने पर सत्ता से सवाल मिडिया को भी गाहे बगाहे धमकाया जाता रहा था ! क्योंकि, संसाधनों के अभाव में जो हम लिख नही पाते थे तो, भूपेश सरकार के खिलाफ सुनील नामदेव जैसे पत्रकारों की आवाज को अधिकाधिक वायरल करने में अहम भूमिका अदा करते रहे थे ! प्रदेश में सत्ता परिवर्तन में मिडिया की अहम भूमिका को देखते हुए वर्तमान भाजपा नेतृत्व को सुनील नामदेव के खिलाफ भूपेश सरकार द्वारा बनाए गए सभी फर्जी प्रकरणों में खात्मा न्यायालय में प्रस्तुत कर सुनील नामदेव की रिहाई की व्यवस्था करना वर्तमान सत्ता की अहम जिम्मेदारी है ! सत्ता से सवाल की भाजपा नेतृत्व से यह अपील भाजपा की समस्त मिडिया के प्रति कल्याणकारी सोच को दर्शाएगी !

