हाइवे क्राइम टाइम न्यूज पोर्टल्स ने क्यों हटाई CM के साथ उषा आपले,अनीता कुमार की फोटो वाली न्यूज?क्या न्यूज पोर्टल का उपयोग राजनीतिक सनसनी फेलाने के लिए ?
आज 27/01/24 को सुबह सुबह जब हमने सोशल मीडिया पर वायरल हाइवे क्राइम टाइम न्यूज पोर्टल्स की खबर को देखा और साथ में न्यूज में किसी अनिता कुमार की बातचीत का आडियो भी तो राजनीतिक हलकों में तूफान आना स्वाभाविक था ! हाइवे क्राइम टाइम न्यूज को सही मानते हुए सत्ता से सवाल ने भी सभी राजनीतिज्ञों को फोटो सेशन संभलकर करने की सलाह दे डाली और साथ में हाइवे क्राइम टाइम न्यूज का लिंक भी लगाया ! लेकिन थोड़ी ही देर बाद देखते है कि हाइवे क्राइम टाइम न्यूज़ ने अपनी उपरोक्त न्यूज को वेबसाइट से हटा दिया है ?बड़ा सवाल : क्या हाइवे क्राइम टाइम न्यूज पोर्टल्स राजनीतिक हलकों में सनसनी फेलाने हेतु और किसी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत भाजपा के CM को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश के तहत अपने न्यूज पोर्टल्स का उपयोग किया है,क्योंकि नजदीक ही लोकसभा चुनाव भी है ! तो हाइवे क्राइम टाइम न्यूज़ पोर्टल्स की किसी विरोधी राजनीतिक पार्टी से मिलीभगत कर किसी राजनीतिक साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है,अन्यथा वायरल न्यूज हटाने का कारण बताए हाइवे क्राइम टाइम न्यूज पोर्टल्स! उनकी इस न्यूज पर भाजपा जांच कराए !
